2004 से 2007 तक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर थे कार्यरत
दीपक भगत/चंदवा:
उत्क्रमित उच्च विद्यालय रोल (महुआमिलान) के पूर्व प्रधानाध्यापक राम विलास मोची के निधन पर विद्यालय प्रबंधन ने शोक जताया है।
शोकसभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. मोची को श्रद्धा सुमन किया अर्पित किया गया। मौके पर वक्ताओ ने कहा कि स्व. मोची का स्वभाव सरल था। विद्यार्थियो के साथ उनका व्यवहार पुत्रवत था।
2004 से 2007 तक उक्त विद्यालय को अपनी सेवा दी थी। उनकी मौत से न सिर्फ उनके परिवार अपितु शिक्षा जगत को भी क्षति पहुंची है।
शोक व्यक्त करनेवालों मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमण राम, विद्यालय समिति अध्यक्ष आशीष सिंह गुड्डू, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, रंदन मुंडा, प्रशांत शाहदेव, कांति किरण टोप्पो, पौलूस केरकेट्टा, श्यामपति कुमारी, लाल उदित नाथ शाहदेव, शिवनारायण महतो समेत विद्यालय परिवार शामिल हैं।