झारखंड पुलिस के साथ साथ एनआईए को भी थी महाराज प्रमाणिक की तलाश
रांची :
सीपीआई माओवादी के (CPI-Maoists) जोनल कमांडर 10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने शुक्रवार को झारखण्ड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसने रांची में आईजी अभियान एवी होमकर और रांची के जोनल आईजी पंकज कंबोज के सामने एके-47 के साथ आत्मसमर्पण किया।
महाराज प्रमाणिक दो दर्जन से भी ज्यादा नक्सली वारदातों में वांछित था। उसने सरायकेला के कुकुरूहाट, लांजी समेत कई घटनाओं को अंजाम दिया था। महाराज प्रमाणिक की तलाश राज्य पुलिस के साथ साथ एनआईए को भी थी। राज्य पुलिस ने महाराज पर दस लाख का इनाम घोषित किया था।
इस मौके पर आईजी ऑपरेशन एवी होमकर ने कहा कि महाराज प्रमाणिक का हथियार डालना पुलिस ने लिए बड़ी सफलता है। अब नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हो रहा है।
हालांकि माओवादियों ने पिछले साल प्रेस बयान जारी कर महाराज प्रामाणिक के हथियार सहित संगठन छोड़ कर भागने का दावा किया था।