फूलगोभी के डंठल में कम कार्बोहाइड्रेट, कम कैलोरी होती हैं जो वजन को कम करने के लिए मददगार होते हैं।
ऑनलाइन डेस्क :
सर्दियों में फूलगोभी की सब्जी खानी हम सबको बहुत अच्छी लगती है। इसे खाने के बहुत फायदे होते हैं। जितने फायदे फूलगोभी में होते हैं, लगभग उतने ही फूलगोभी के डंठल में भी होते हैं। यह पूरा फूल खाने लायक है। इसके पत्ते से लेकर डंठल तक सब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
इसमें कैलोरीज की मात्रा कम और विटामिन्स की मात्रा अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें फाइबर, पोटेशियम, प्रोटीन, मैगनीशियम आदि भी भरपूर मात्रा में होते हैं। डंठलों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मिनरल आदि भरपूर मात्रा मिलते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
आइए जानते हैं फूलगोभी के डंठल के फायदे-
आंखों की रोशनी के लिए
डंठल में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी को ठीक रखता है। जो लोग इन डंठलों का सेवन नियमित करते हैं उन्हें आंखों की समस्याएं कम होती हैं।
टीबी की बीमारी में मददगार
कई बीमारियों का रक्षाकवच फूलगोभी के डंठल टीबी की बीमारी को ठीक करने का अच्छा जरिया हैं।
हाई बीपी के लिए अच्छा है
फूलगोभी के डंठल हाई बीपी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाई बीपी को डंठल नियंत्रित करते हैं।
वजन घटाने में मददागार
फूलगोभी के डंठल में कम कार्बोहाइड्रेट, कम कैलोरी होती हैं जो वजन को कम करने के लिए मददगार होते हैं।
हड्डियों की मजबूती
फूलगोभी के डंठल में विटामिन के पाया जाता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है। अगर किसी को फ्रैक्चर आ गया है तो इसके सेवन से वह ठीक हो सकता है।
सूजन को करे कम
फूलगोभी के डंठल का अधिक फायदा लेने के लिए जरूरी है कि इसे बहुत अधिक न पकाएं। इसको आधा ही पकाएं। फूलगोभी में फ्लेवोनोइड पाया जाता है जो शरीर में सूजनन को कम करने काम करता है। इसलिए अगर इसे कम पकाएंगे तो फ्लेवोनोइड की मात्रा कम नहीं होगी।
हार्मोन्स के लिए फायदेमंद
फूलगोभोगी के डंठल का सेवन करने से असंतुलित हार्मोन्स को संतुलित किया जा सकता है। ऐसे में असंतुलित हार्मोन से जुड़ी बीमारियों से निजात मिल सकती है।
फूलगोभी का पूरा फल ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस लेख में फूलगोभी के डंठल की केवल एक रेसिपी बताई गई है, आप चाहें तो इसे किसी भी रूप में खा सकते हैं। क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। डंठल में मैग्नेशिय, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन जैसे कई पोषक तत्त्व भरे हैं। इसका संतुलित सेवन आपको निरोग करता है।