नहर में डूबकर मौत होने के बाद गांव में कोहराम
सुनील नूतन/सतबरवा:
पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड गांव में मलय नहर के तेज बहाव में शुक्रवार को बहा मासूम का शव आधा किमी दूर बृक्ष भुईया के घर पास पत्थर में अटका पड़ा अवस्था में बरामद किया गया।
बालक की पहचान गणेश भुईया के नाती के रूप में हुई है। जो अपने मां के साथ लातेहार जिले के मनिका से अपने नाना के घर आया था। बालक की उम्र छह-सात साल की है।परिजनों ने पिता के घर मनिका शव को भेज दिया है।
बताया जाता है कि दोपहर दो बजे नहर में डूबने के बाद के अपराहन तीन बजे के करीब आधा किमी दूर नहर से मासूम का शव को ढूंढ निकाला गया। नहर में डूबकर मौत होने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। कई बच्चों के साथ खेल रहे बालक को नहर का पानी में डूबता देख बच्चे दौड़कर उसके नाना, मामा और मां को नहर में डूबने की जानकारी दी थी।
परिजन नहर के पास रोते बिलखते पहुंचे और अपने दिल के टुकड़े को नहर के पानी में घुसकर ढूंढते रहे। वही दूसरी ओर ग्रामीणों ने नहर के पानी में चप्पा चप्पा खंगालते हुए आधा किमी दूर मासूम को पत्थर में फंसे अवस्था से निकाला गया। हलुमाड़ देवी मंडप के पास बालक अपने ननिहाल में आया था।