इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है
रांची :
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला किया है। विशेष सचिव श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित कमलेश्वर प्रसाद सिंह को प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थापित श्री नेसार अहमद को निदेशक बागबानी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीँ क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को निदेशक पशुपालन बनाया गया है। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित श्री चंदन कुमार को निदेशक कृषि के पद पर पदस्थापित किया गया है।
देखें पूरी सूची :