लातेहार में ऐतिहासिक होगी खतियानी जोहार यात्रा : विधायक

विधायक ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

लातेहार में ऐतिहासिक होगी खतियानी जोहार यात्रा : विधायक

रूपेश कुमार/ लातेहार : मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को परिसदन भवन में गठबंधन के सभी जिला अध्यक्षों ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में जेएमएम विधायक बैद्यनाथ राम शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी। झारखंड की पहचान 1932 खतियान है। उसे वादा को गठबंधन की सरकार पूरा कर रही है। जिससे विपक्षी घबराये हुए हैं। इसलिए ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

 


जेएमएम के जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि 1932 खतियान झारखंड की पहचान है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम से भाजपा घबराई हुई है और राज्यपाल के माध्यम से 1932 खतियान को असंवैधानिक बताया जा रहा है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि गठबंधन की सरकार पूरी ताकत के साथ राज्य का विकास कर रही है। झारखंड की पहचान, मापदंड 1932 के खतियान है। जिसे लागू किया जा रहा है। जिस पर विपक्ष घबराई हुई है। आरजेडी के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि सभी गठबंधन के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

 

मालूम हो कि मुख्यमंत्री का आगमन 14 फरवरी को लातेहार में है। मुख्यमंत्री 13 फरवरी को लातेहार में रात्रि विश्राम करेंगे और 14 फरवरी को सुबह 11:00 बजे पुलिस लाइन में लातेहार व चतरा जिले के पदाधिकारियों के साथ  समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, जेएमएम जिला सचिव शमशुल होदा, रंजीत यादव, महेंद्र प्रसाद, अंकित पांडेय, मोहर यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश की अन्य खबरें