पूर्व में भी उग्रवादियों ने इस साइट पर काम बंद करने की धमकी देते हुए फायरिंग की थी
लातेहार :
लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के माल्हन में शुक्रवार दोपहर बाद माओवादियों ने रेलवे प्रोजेक्ट साइट पर जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में इंजीनियर और मजदूर घायल हो गए।
साइट पर कार्यरत बिहार के औरंगाबाद के मूल निवासी शिव कुमार यादव के सीने में दो गोलियां लगी हैं। विशेश्वर यादव के पैर में गोली लगी है। एक अन्य युवक विकास यादव को भी गोली लगी है। ये दोनों लातेहार के बालूमाथ निवासी हैं।
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार चंदवा सीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद लातेहार एसपी अंजनी अंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुँच गए हैं।
बताया गया कि माओवादियों की संख्या लगभग दस थी। माओवादियों के जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विदित हो कि पूर्व में भी उग्रवादियों ने इस साइट पर काम बंद करने की धमकी देते हुए फायरिंग की थी और कार्य में लगे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।