वर पक्ष से आठ लाख रुपए हर्जाना के रूप में वसूले तथा वधू को नहीं किया विदा
रोहतास/सतबरवा :
पलामू जिले के सतबरवा से बारात गए 50 से ज्यादा बारातियों को रोहतास के अकबरपुर में घंटों बंधक बना का रखा गया। शनिवार की रात्रि में निकाह के बाद रविवार को विदाई की रस्म अदायगी के समय बराती और सराती के बीच कुछ बात को लेकर मामला बढ गया था।
विवाद के बाद गांव वालों ने सभी बारातियों को एक हॉल में बंद कर दिया था। इस दौरान सभी बाराती पर कड़े पहरे भी लगा दिए गए। वही कुछ बारातियों के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना प्राप्त हुई है। फिलहाल बारात वहां से निकल चुकी है सतबरवा बारात देर रात्रि में पहुंचगी। बंधक बनाए गए बारातियों के साथ दूल्हा उसके पिता तथा महिलाएं भी शामिल थी।
पुलिस ने सक्रिय भूमिका निभाई
रोहतास पुलिस बंधक बनाए जाने के बाद सक्रिय हुई और स्थानीय लोगों के साथ पहल करके पुलिस ने विवाद का हल निकाला तथा रविवार के शाम 4:30 बजे के करीब सात घंटा बाद बारातियों को रिहा कराने के बाद अकबरपुर बॉर्डर को पुलिस ने पार करा दिया है।
वही कुछ बारातियों ने बताया कि निकाह के बाद दुल्हन की विदाई नहीं की गई।वही वधू पक्ष को आठ लाख रुपए हर्जाना देना पड़ा। इसके बाद बरातियों को छोड़ा गया। इस दौरान वर तथा उसके पिता और महिलाएं भी हॉल में बंधक थे।
सारे मोबाइल को कर लिया था जब्त
इस दौरान बात कही नही फैले इसके चलते सभी बारातियों की मोबाइल को ग्रामीणों ने जब्त करके रख लिया था। वर के मोबाइल पर संपर्क की गई। मोबाइल की घंटी बजती रही ,परंतु उधर से जवाब नहीं मिला।
मालूम हो कि सतबरवा से दर्जनभर चार पहिया वाहनों में सवार होकर बारात रोहतास के अकबरपुर शनिवार को गई थी। इधर सतबरवा के परिजन बंधक बनाए जाने के बाद परेशान रहे।
बताया गया कि रोहतास पुलिस तथा निकट संबंधियों के पहल पर बारातियों को रिहा किया गया। वधू की विदाई नहीं हो सकी।