दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते कुनो में अलग अलग बाड़ों में छोड़े गए

12 चीतों को शनिवार को छोड़े जाने के साथ ही केएनपी में अब कुल 20 चीते हो गए हैं

दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते कुनो में अलग अलग बाड़ों में छोड़े गए

ऑनलाइन डेस्क: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को अलग अलग बाड़ों में छोड़ दिया गया।

भारत में पिछले सात दशक से विलुप्त चीतों को पुन: बसाने की योजना ‘‘चीता प्रोजेक्ट’’ के तहत भारतीय वायुसेना के विमान से इस बार दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे।


इन 12 चीतों को शनिवार को छोड़े जाने के साथ ही केएनपी में अब कुल 20 चीते हो गए हैं। इसके पूर्व नामीबिया से पहली खेप में आठ चीतों को भारत लाया गया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दोपहर के आसपास ग्वालियर से भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से केएनपी लाए जाने के बाद इन चीतों को अलग अलग बाड़ों में छोड़ा।