लातेहार डीसी ने अबु इमरान ने नगर पंचायत पदाधिकारी को कार्य योजना बनाने का दिया निर्देश
राजू रंजन/लातेहार:
लातेहार के प्रसिद्ध तापा पहाड़ को जल्द ही नई पहचान मिलेगी। लातेहार डीसी अबु इमरान ने इस दिशा में पहल शुरू की है। डीसी ने तापा पहाड़ को विकसित करने के लिए रोप-वे का निर्माण समेत अन्य कार्यों के लिए स्थल निरीक्षण के बाद कार्य योजना बनाने के लिए नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार एवं झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंसलटेंट रांची के बलराम साहू को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्य योजना बनने के बाद तापा पहाड़ को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का कार्य आरंभ किया जाएगा।
डीसी ने इस सम्बन्ध में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।
उपायुक्त अबु इमरान के प्रयास से तापा पहाड़ को मिलेगी पर्यटन के क्षेत्र में पहचान
तापा पहाड़ को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने को लेकर उपायुक्त के सार्थक सोच एवं प्रयास से तापा पहाड़ को एक नई पहचान मिलेगी। वही पर्यटक प्राकृतिक सौन्द्रय से भरे तापा पहाड़ का आनंद उठा सकेंगे।