20 जनवरी तक एक भी किसान से धान की खरीदारी नहीं की गई थी
शहजाद आलम/महुआडांड़:
महुआडांड प्रंखड में शुक्रवार को महुआडांड एंव बरदौनी धान क्रय केंद्रों में किसानों से धान का क्रय प्रारम्भ हुआ। इसके पूर्व 20 जनवरी तक एक भी किसान से धान नहीं ख़रीदा गया था।
आपके अपने न्यूज़ पोर्टल Info Way 24 ने गुरुवार को "महुआडांड के धान क्रय केन्द्रों में 20 जनवरी तक नहीं हुई है धान की खरीदारी" शीर्षक से यह खबर प्रमुखता से चलाई थी।
वहीं शुक्रवार को महुआडांड़ धान क्रय केंद्र में एक किसान से17.17 क्विंटल और बरदौनी धान क्रय केंद्र में एक किसान से 11 क्विंटल टोटल 28.17 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है।