झारखण्ड : 8 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन, अनूप बिरथरे बने रांची डीआईजी

अनिल पलटा को होमगार्ड और गृह रक्षा वाहिनी का डीजी बनाया गया 

झारखण्ड : 8 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन, अनूप बिरथरे बने रांची डीआईजी

रांची : झारखण्ड सरकार ने एक साथ 8 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अनिल पलटा को होमगार्ड और गृह रक्षा वाहिनी का डीजी बनाया गया वहीं अनुराग गुप्ता को अपराध अनुसंधान विभाग के डीजी पद पर तबादला किया गया है। रांची के आईजी पंकज कंबोज को एसीबी का आईजी बनाया बनाया गया है जबकि अनूप बिरथरे को रांची का डीआईजी बनाया गया है।


हेमंत सरकार ने जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रशांत सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पदस्थापन का इंतजार कर रहे मनोज कौशिक को आईजी मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है। मनोज कौशिक को प्रभात कुमार के अवकाश अवधि तक आईजी प्रोविजन का प्रभार दिया गया है।

एएसपी मुख्यालय गिरिडीह के पद पर तैनात हरीश बिन जमा को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। वहीं एएसपी सिटी जमशेदपुर के पद पर तैनात शुभांशु जैन को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है।

पूरी सूची यहाँ देखें 

झारखण्ड : 8 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन, अनूप बिरथरे बने रांची डीआईजी

 

झारखण्ड : 8 IPS अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन, अनूप बिरथरे बने रांची डीआईजी

 

 

 

देश की अन्य खबरें