लातेहार ब्रेकिंग: बालुमाथ में महिला की जघन्य हत्या में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत कई अन्य सामान भी जब्त किए हैं

लातेहार ब्रेकिंग: बालुमाथ में महिला की जघन्य हत्या में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद

रुपेश कुमार/लातेहार: लातेहार पुलिस ने बालूमाथ थाना अन्तर्गत मासियातु ग्राम में  गुरुवार की रात हुए  सुनिता देवी (मृतिका) पति श्री प्रमोद प्रसाद साव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार यूवकों को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त चाकू समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। इस जघन्य घटना को लेकर बालूमाथ थाना में काण्ड सं0 24 / 2023 दिनांक 03.02.2023 धारा-302/201 भा०द०वि० दर्ज की किया गया था।


एसपी ने बताया कि महिला को बहुत ही जघन्य तरीके से मारा गया था। घटना का मुख्य उद्देश्य जनरल स्टोर में उपलब्ध पैसे को लूटना था।  लेकिन महिला ने कुछ अपराधियों को पहचान लिया था।  इसलिए आरोपियों ने महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

एसपी ने आगे बताया कि आरोपी मृत महिला का मोबाइल भी साथ ले गए थे। उसे भी बरामद कर लिया गया है। 

कौन हुए गिरफ्तार :

1. मो0 रहमत आलम, उम्र 20 वर्ष, पे० स्व० मो० अमिनउद्दीन, सा० मासियातु थाना बालूमाथ, जिला लातेहार

2. मो0 अनजर उम्र 19 वर्ष, पे० मो० यासीन, सा० मासियातु, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार

3. मो० आशिफ उर्फ सोनू, उम्र 24 वर्ष, पे० मो० अयूब, सा० मासियातु, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार

4. मो0 नेसार आलम, उम्र 25 वर्ष, पे० इबराहुल, सा० मासियातु, थाना बालूमाथ जिला लातेहार वर्तमान सा० तिलैयाटांड़, थाना चन्दवा, जिला लातेहार

 

जप्त सामानों की विवरणी :

1. घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू- 03

2. खून लगा मोबाईल कभर - 02

3. खून लगा सर्ट / टी-सर्ट- 03

4. मृतिका के घर से छीना हुआ मोबाईल- 02

5. अभियुक्तों का मोबाईल- 04

6. सीमकार्ड- 03

7. मृतिका के घर से लूटा हुआ पैसा सभी अभियुक्तों के पास से 19,750

 

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी :

अजीत कुमार, अनु०पु०पदा०, बालूमाथ श्री शशि रंजन कुमार, पुलिस निरीक्षक, बालूमाथ अंचल प्रशांत प्रसाद, थाना प्रभारी, बालूमाथ थाना पु०अ०नि० धिरज कुमार, बालूमाथ थाना (अनु०कर्ता) पु०अ०नि० नितिश कुमार, बालूमाथ थाना पु०अ०नि० कुबेर साव, बालूमाथ थाना पु०अ०नि० दुति कृष्णा महतो, बालूमाथ थाना स०अ०नि० पारसनाथ प्रसाद, बालूमाथ थाना स०अ०नि० रामजी ठाकुर, बालूमाथ थाना बालूमाथ थाना सशस्त्र बल व मकईयाटांड़ एवं तेतरियाखांड़ सैट सशस्त्र बल 

 

 

देश की अन्य खबरें