चंदवा में गो भागवत कथा और हवन का आयोजन

गो माता की सेवा से 33 करोड़ देवी-देवताआंे की पूजा का मिलता है फल: रमेश विद्यार्थी

चंदवा में गो भागवत कथा और हवन का आयोजन

दीपक भगत/चंदवा: चंदवा के गणिनाथ मंदिर परिसर में गो भागवत कथा और यज्ञ का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार की देर शाम गौ माता के पूजन और प्रवचन के साथ शुरू हुआ। यज्ञाचार्य रमेश विद्यार्थी ने बताया कि गो वर्द्धन अभियान की शुरूआत मगध पाटलिपुत्रा मनेर से शुरू हुई है। भारत रत्न से सम्मानित विश्वविजय जी महराज के दिशा-निर्देशन में पूरे भारतवर्ष में गो कथा का आयोजन कर लोगों को गो पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

गो कथा के दौरान प्रवचन करते यज्ञाचार्य रमेश विद्यार्थी ने कहा कि गो माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गो माता की सेवा से उन सभी देवी-देवताओं की पूजा का फल मिलता है। प्रत्येक इंसान को समर्पित होकर गो सेवा करनी चाहिए। ईश्वर द्वारा प्रदत कुछ हिस्सा गौ माता के लिए दान करना चाहिए। प्राचीन काल से ही गो माता की सेवा को उत्तम माना गया है। भगवान श्री कृष्ण व गुरू जन्मेश्वर ने खुद चरवाहा बनकर गो माता की सेवा की थी। वैज्ञानिक परीक्षण में भी इस बात का प्रमाण मिल गया है।

 


इस दौरान भजन मंडली प्रमुख राजीव गौेर द्वारा गायत्री मंत्र और गो पालन की महता बताई गई। मौके पर आयोजन रंजीत कुमार, इंदुभूषण पाठक, मोहन पाठक, मुरारी पाठक, उमाशंकर, जयप्रकाश, मदन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। 

देश की अन्य खबरें