उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री को एएसआई ने मारी गोली, गंभीर

आरोपी एएसआई को लिया गया हिरासत में

उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री को एएसआई ने मारी गोली, गंभीर

ऑनलाइन डेस्क : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Health Minister Naba Das) को गोली मार दी गई। जब उन्हें गोली मारी गई तब वो ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा कि ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास को रविवार को झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उप-निरीक्षक ने गोली मार दी।

 


अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने संवाददाताओं को बताया, “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी. घटना में मंत्री घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।"

 

आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।