चार जिलों के 70लाख आबादी को मिलेगा न्याय
शिल्पा/सतबरवा : झारखंड के पश्चिमांचल पलामू, लातेहार एवं चतरा जिले के लोगों को झारखंड सरकार लावारिस हालत में छोड़ दी है। उक्त बातें पश्चिमांचल राज्य पलामू की मांग को लेकर संघर्ष कर रही संस्था पलामू लिबरल मूवमेंट (पीएलएम) के संस्थापक प्रमुख प्रोफेसर श्यामसुंदर मिस्त्री सत्यार्थी ने कही।
उन्होंने कहा कि पश्चिमांचल के साथ लाख लोगों की भावनाओं और उनके हितों की कभी परवाह झारखंड सरकार ने नहीं की है।
सत्यार्थी ने कहा कि यहां के लोगों की अस्तित्व की रक्षा के लिए इन 4 जिलों को मिलाकर पलामू राज्य का गठन करना ही समस्या का एकमात्र निदान है। इसके लिए यहां के लोगों को एक मंच पर आना होगा।
रविवार को मध्य विद्यालय हलुमाड़ के प्रशाल में की गई बैठक के दौरान लव कुमार शुक्ला को संयोजक तथा सतीश कुमार सिंह को प्रचार प्रमुख पद पर निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा समाजसेवी जदु सिंह, हीरानंद सिंह, महेंद्र कुमार सिंह, अजीत यादव ,राजू कुमार सिंह, शांति देवी, सुमित्रा देवी, सिंधु देवी को सदस्य बनाया गया। मौके पर संचालन समिति के अध्यक्ष उमेश प्रसाद, महासचिव ओमप्रकाश पाठक, सचिव मोहसिन आरिफ, राजकुमार सिंह, मिडिया प्रभारी ओमप्रकाश पाठक, पंकज पाठक, संगठन सचिव मनोज पाठक, व्यवस्था प्रमुख परिक्षण सिंह, संगठन सचिव अखिलेश्वर पाण्डेय,सह संयोजक धनंजय पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे।