पलामू: भाजपा ने सतबरवा के दुलसुलमा बूथ पर आयोजित किया बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम

शनिवार को बैठक कर बनाई रणनीति

पलामू: भाजपा ने सतबरवा के दुलसुलमा बूथ पर आयोजित किया बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम

शिल्पा/सतबरवा : पलामू जिला भारतीय जनता पार्टी सतबरवा मंडल के तहत दुलसुलमा शक्ति केन्द्र के बुथ संख्या 336 पर बुथ सशक्तिकरण अभियान मनाया गया। शनिवार को बुथ कमिटी का गठन किया गया ।

सतबरवा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोस एवं विस चुनाव की तैयारी में लग गई है। प्रत्येक बूथ को सशक्त करके इस बार भाजपा चुनाव लड़ेगी। झारखंड के सभी सीटों पर विजय पताका लहराने का लक्ष्य है।


जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है,आने वाले चुनाव में हमारे कार्यकर्ता चुनाव को चुनौती के रूप में लेते हैं और प्रत्याशी को जीताने में अहम योगदान देते हैं। मौके पर महामंत्री संदीप कुमार,एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष विपिन उपाध्याय,केश्वर सिंह, मंत्री अशोक साहू ,शम्भु मेहता, धर्मेन्द्र भूईयां आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 

देश की अन्य खबरें