चंदवा में समारोह का आयोजन कर मनाई गई रविदास जयंती

समाज उत्थान के लिए संत शिरोमणि सर्वस्व किया था न्योछावर: रंजीता एक्का

चंदवा में समारोह का आयोजन कर मनाई गई रविदास जयंती

दीपक भगत/चंदवा: 
चंदवा प्रखंड के चकला, देवीमंडप समेत कई गावों में रविदास समाज समिति द्वारा समारोह का आयोजन कर संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। चकला में आयोजित समारोह में मौजूद बतौर मुख्य अतिथि पंचायत मुखिया पूनम रंजीता एक्का ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अपना जीवन लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने मानवतावादी मूल्यों की नीवं रखी थी। वो समाज में फैले जातिगत ऊंच-नीच का विरोध करते थें। वो ऐसे समाज की कल्पना करते थे जिसमें किसी प्रकार का लोभ, लालच, दुख, दरिद्रता और भेदभाव नहीं हो। उनकी जयंती समारोह पर उपस्थित सभी लोग उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

 


चंदवा में समारोह का आयोजन कर मनाई गई रविदास जयंती

समारोह का संचालन कर समाज के मंटू राम ने कहा कि अपने आचरण तथा व्यवहार से उन्होंने यह प्रमाणित कर दिया था कि मनुष्य जन्म तथा व्यवसाय पर महान नहीं होता। वह अपने विचारों की श्रेष्ठता और कर्म से महान होता है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने संत रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उनके बताए गए आदर्शाें पर चलने और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कहा कि उनके उपदेशों को व्यावहारिक जीवन में अपनाएंगे। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा गीत, दोहा और कविता का वाचन और भजन-कीर्तन किया गया।

 

मौके पर रविदास समाज समिति के अध्यक्ष नारायण राम, सचिव आशा देवी, रविदास परिवार के अजीत राम, विपिन राम, सोनू राम, महेश्वरी देवी, ललिता देवी, दीपक कुमार राम, विकास कुमार, राहुल राम, बिगन राम, आदर्श रवि, अमृत रवि, किरण देवी, संजय राम, शिक्षक बिनोद राम, शीतल राम, रामप्रवेश राम, सत्येंद्र राम, फौदार राम, चंद्रमण राम के साथ रविदास समाज से जुड़े लोगों के अलावा महमूद मिया, शाहरूख खान समेत अन्य मौजूद थे।

देश की अन्य खबरें