संगठन प्रदेश प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने किया प्रेस वार्ता
रूपेश कुमार/ लातेहार: शहर के माको डाक बंगला में 12 फरवरी को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के सफल संचालन को लेकर बुधवार को संगठन प्रदेश प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता किया।
प्रेस वार्ता में अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि लातेहार में पहली बार विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम मे में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान शंकर, विधायक आलोक चौरसिया, पलामू के मेयर अरुणा शंकर, ओबीसी वैश्य मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता मुख्य रूप से शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वैश्य समाज को एक मंच में लाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। समाज को कैसे सुधार करना है। उस पर चर्चा की जाएगी। महेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम वैश्य समाज को एक मंच में लाने का है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी वैश्य समाज के लोगों को एक मंच में आने की अपील किया है।
प्रेस वार्ता में अभिनंदन प्रसाद, अर्जुन प्रजापति, सुरेश प्रसाद, गया प्रसाद, रमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अशोक प्रसाद, श्याम प्रसाद, शंभू प्रसाद, रंजीत प्रसाद, पंकज गुप्ता, मुरारी प्रसाद, अयोध्या प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।